पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा कारणों से दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान फिलहाल टाल दिया गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पुंछ और पलंदरी सीटों पर चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया। इन सीटों पर 10 अगस्त को आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना था। बताया गया है कि इलाके में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने अगले आदेश तक इन दोनों सीटों पर मतदान नहीं कराने का निर्णय किया है।
