Get App

अजित पवार के बेटे से जुड़े जमीन विवाद मामले में FIR दर्ज, पार्थ पवार की कंपनी के पार्टनर का भी नाम शामिल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पार्थ पवार पर अपनी कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज का इस्तेमाल करके पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में 1,800 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन सिर्फ 300 करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप है। साथ ही स्टांप ड्यूटी में भी छूट दी गई है। पता चला है कि अमाडिया एंटरप्राइजेज के दो पार्टनर हैं, जिनमें पार्थ भी शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 10:26 AM
अजित पवार के बेटे से जुड़े जमीन विवाद मामले में FIR दर्ज, पार्थ पवार की कंपनी के पार्टनर का भी नाम शामिल
Pune Land Row: पुणे की 1,800 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन सिर्फ 300 करोड़ रुपये में बेच दी गई!

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़ी एक कंपनी से संबंधित 300 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आरोप के बाद राज्य सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच का आदेश देते हुए एक सब-रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया। इस बीच, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने पार्थ पवार से जुड़ी कंपनी से संबंधित जमीन सौदे में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस बीच, NCR (एसपी) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं की जांच हाई कोर्ट के एक वर्तमान जज की निगरानी में कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक अजित पवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भूमि सौदे को "प्रथम दृष्टया गंभीर" बताते हुए गुरुवार को कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों से मामले से जुड़ी जानकारी मांगी है। जबकि अजित पवार ने जोर देकर कहा कि उनका विवादास्पद सौदे से कोई लेना-देना नहीं है।

विपक्ष ने सत्तारूढ़ महायुति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जमीन सौदे की न्यायिक जांच की मांग की। सत्तारूढ़ गठबंधन में बीजेपी, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं।

सब-रजिस्ट्रार निलंबित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें