Delhi Dead Fish Video: दिल्ली की हीटवेव में तड़प-तड़प कर मर गईं मछलियां! 28 मई तक डेंजरस लू के लिए IMD ने ये बताया

Delhi Dead Fish Video: दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी ने अब बेजुबान जंतुओं की जान लेना शुरू कर दिया है। राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां भयंकर हीटवेव के कारण एक झील का पानी सूख गया और सैकड़ों मछलियां मर गईं।

अपडेटेड May 23, 2026 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली की हीटवेव में तड़प-तड़प कर मर गईं मछलियां! 28 मई तक डेंजरस लू के लिए IMD ने ये बताया

Delhi Dead Fish Video: राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान ने अब बेजुबान जंतुओं की जान लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां भयंकर हीटवेव (लू) के कारण एक झील का पानी सूख गया और उसमें रहने वाली सैकड़ों मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए डेंजरस लू को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के दिल्ली आंचलिक मौसम केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिनों तक खतरनाक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

पहले आप PTI की वो वीडियो यहां नीचे देखिए जिसमें मरी हुई मछलियां के बारे में बताया गया है-


दिल्ली के त्रिलोकपुरी में स्थित संजय झील में भीषण गर्मी के बीच वाटर लेवल लगातार गिर रहा है। पानी कम होने और ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण जलीय जीवों का सर्वाइवल बिल्कुल इम्पॉसिबल हो गया है, जिसके चलते सैकड़ों मरी हुई मछलियां पानी की सतह पर तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। झील के गार्डन में मेंटेनेंस का काम करने वाले एक गार्ड भावेश सरकार ने ग्राउंड सिचुएशन की जानकारी देते हुए बताया कि, 'मैं आज सुबह 9 बजे यहां आया और देखा कि सारी मछलियां मर चुकी थीं। ऐसा पानी की भारी कमी के कारण हुआ है। वाटर लेवल बहुत कम हो चुका है और हाई टेम्परेचर (उच्च तापमान) की वजह से पानी खौल रहा है यानी बहुत ज्यादा गर्म हो चुका है, इसलिए मछलियां मर रही हैं। यहां कम से कम 200 से 250 किलोग्राम मछलियां थीं। हमने कुछ को बाहर निकाल दिया है और बाकी को भी शाम तक साफ कर दिया जाएगा।'

गार्ड ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले करीब ढाई से तीन महीनों से इस झील में पानी की सप्लाई बंद है। पहले जब पानी आता था तो वे लोग यहां रेगुलर काम करते थे।

IMD का बुलेटिन: 28 मई तक दिल्ली में बनी रहेगी डेंजरस लू

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी डेली वेदर रिपोर्ट एंड फोरकास्ट बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली वासियों को अभी इस जानलेवा गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिनों तक (यानी 28 मई तक) हीटवेव की स्थितियां बहुत ज्यादा हावी रहने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों का फोरकास्ट

IMD के मुताबिक 23 मई को तापमान में करीब 1°C की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से 1°C की बढ़ोतरी होगी । 25 मई को मिनिमम टेम्परेचर (न्यूनतम तापमान) में भी करीब 3°C का उछाल आ सकता है ।

पिछले 24 घंटे का हाल

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान मैक्सिमम टेम्परेचर (अधिकतम तापमान) 43°C से 44°C के डेंजरस रेंज में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, मिनिमम टेम्परेचर 27°C से 29°C के बीच दर्ज हुआ है । दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक ज्यादा चल रहा है।

गर्म हवाओं का भी टॉर्चर

दिन के समय दिल्ली में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साउथ-वेस्टर्न विंड्स (दक्षिण-पश्चिमी हवाएं) चल रही हैं, जिनकी रफ्तार बीच-बीच में 33 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जा रही है ।

मौसम सिस्टम का क्या है कारण?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो मौसम को लगातार शुष्क और गर्म बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप चरम पर, कई इलाकों में 43°C से ऊपर तापमान, 28 मई तक लू की चेतावनी जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।