Indore Police Suspension Case: इंदौर में 5 पुलिसकर्मियों ने कारोबारी के घर में घुसकर चुराए गहने, सभी सस्पेंड

Indore Police Suspension Case: इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कम से कम पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक घर में जबरदस्ती घुसकर मालिकों के साथ बदसलूकी की और सोने के गहने भी चुरा लिए।

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 10:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंदौर में 5 पुलिसकर्मियों पर चोरी का आरोप

Indore Police Suspension Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कम से कम पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक घर में जबरदस्ती घुसकर मालिकों के साथ बदसलूकी की और सोने के गहने भी चुरा लिए। यह घटना 1 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

DCP ने दी जानकारी

डीसीपी (जोन 2) कुमार प्रतीक ने बताया कि पीड़ित की औपचारिक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने ANI को बताया, “यह पूरी घटना 1 अप्रैल की रात को हुई, जब 5 से 6 पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता के घर गए थे। शिकायत मिली कि इन पुलिसकर्मियों ने जबरन दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और दुर्व्यवहार किया। शिकायत मिलने पर सभी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।”


उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच फिलहाल ACP विजयनगर कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी।

चेक बाउंस मामले में चेकिंग के लिए गए थे पुलिसकर्मी 

अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मी चेक बाउंस मामले में वारंट तामिल करने गए थे, जिसमें गौरव जैन नाम का एक व्यक्ति शामिल है, जिसका नाम रिटायर्ड ACP राकेश गुप्ता के साथ वित्तीय विवाद में जुड़ा है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान लगभग 20 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए। कुमार ने कहा, "लसुडिया टीआई पर भी जांच चल रही है और अगर उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

पार्किंग विवाद में की गई व्यक्ति की हत्या 

एक अलग घटना में, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रविवार देर शाम बाइक पार्किंग विवाद के चलते एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना इंदौर जिले के गौरी नगर इलाके में हुई, जो हीरा नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है। मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो अपने 8 साल के बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gujarat ATS Action: गुजरात ATS का बड़ा एक्शन! ISIS से जुड़े लोगों को किया गिरफ्तार, निशाने पर थे RSS नेता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।