Get App

Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा... महरौली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर चार दमकल गाड़ियों को भेजा गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 30, 2026 पर 9:17 PM
Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा... महरौली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका
राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया है।

राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। महरौली इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बचाव और राहत दल मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें शाम करीब 8 बजे इमारत गिरने की जानकारी मिली थी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर चार दमकल गाड़ियों को भेजा गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार का शाम करीब 8 बजे के आसपास फायर डिपार्टमेंट को साकेत इलाके से बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी। जिसके बाद तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, प्राथमिकता मलबे में फंसे हर शख्स की जान बचाने की है। बड़ी संख्या में रेस्क्यू टीम लगातार मलबे के कोने-कोने को खंगाल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें