तमिलनाडु में राज्यपाल आरवी अर्लेकर और विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के बीच सरकार गठन को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद खड़ा हो गया है। TVK चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। कांग्रेस के समर्थन पत्र मिलने के बावजूद राज्यपाल ने अब तक दो बार विजय को सरकार बनाने का न्योता देने से इनकार कर दिया है।
