Punjab: पंजाब के पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी, ऑनलाइन फ्रॉड के कारण हुआ था बड़ा नुकसान

Punjab News : पुलिस ने बताया कि मौके से एक नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी की वजह से हुए भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का ज़िक्र है। पूरे मामले को समझने और नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
पंजाब के पटियाला से सोमवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है

पंजाब के पटियाला से सोमवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने सोमवार को पटियाला में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला आया सामने 

पुलिस ने बताया कि मौके से एक नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी की वजह से हुए भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का ज़िक्र है। पूरे मामले को समझने और नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चहल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर है और डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी 

रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अमर सिंह चहल फरीदकोट के 2015 के बेहबल कलां और कोटकपूरा गोलीबारी मामलों में आरोपियों में शामिल हैं। साल 2023 में पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चहल का नाम भी था। यह SIT एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एलके यादव के नेतृत्व में बनाई गई थी। चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के नाम भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक उनकी मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।