Get App

'मैं भगवान का अवतार हूं' कहकर ढोंगी बाबा ने महिला को जाल में फंसाया, पेशाब पिलाया, सालों तक किया शोषण!

पुलिस के मुताबिक, मिश्रा पुणे के वाघोली इलाके के उबाले नगर में एक तथाकथित "मॉडर्न गुरुकुल" चलाता था। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहा था। पीड़ित महिला करीब 2010 में उसके संपर्क में आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 5:41 PM
'मैं भगवान का अवतार हूं' कहकर ढोंगी बाबा ने महिला को जाल में फंसाया, पेशाब पिलाया, सालों तक किया शोषण!

पुणे में एक स्वयंभू बाबा की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस ने खुद को भगवान का अवतार बताने वाले राधेश्याम मिश्रा और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबा ने एक महिला का कई सालों तक यौन शोषण किया, उसे पति से तलाक लेने पर मजबूर किया, चोरी करवायी और यहां तक कि उसे बिजली के झटके भी दिए।

पुलिस के मुताबिक, मिश्रा पुणे के वाघोली इलाके के उबाले नगर में एक तथाकथित "मॉडर्न गुरुकुल" चलाता था। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहा था। पीड़ित महिला करीब 2010 में उसके संपर्क में आई थी।

धीरे-धीरे बाबा ने महिला को उसके परिवार और रिश्तेदारों से अलग कर दिया। उसने महिला को अपने पति से तलाक लेने के लिए मजबूर किया और 2010 से 2016 के बीच उसका लगातार यौन और मानसिक शोषण करता रहा।

आरोप है कि इस दौरान बाबा ने महिला के साथ मारपीट की, उसे बिजली के झटके दिए और उसके अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए वह महिला को ब्लैकमेल करता रहा। बाबा अपने कथित चमत्कारों और "दिव्य शक्तियों" का डर दिखाकर महिला और उसके परिवार को धमकाता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें