Get App

Ghaziabad: किराया मांगने गई महिला की सूटकेस में मिली लाश, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad news: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार रात को किराएदारों द्वारा बकाया किराया वसूलने गई 33 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतिका की पहचान दीपाशिखा शर्मा के रूप में हुई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 2:50 PM
Ghaziabad: किराया मांगने गई महिला की सूटकेस में मिली लाश, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Ghaziabad: किराया मांगने गई महिला की सूटकेस में मिली लाश, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार रात को किराएदारों द्वारा बकाया किराया वसूलने गई 33 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतिका की पहचान दीपाशिखा शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पति उमेश शर्मा के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑरा चिमेरा सोसाइटी में रहती थीं। इसी सोसाइटी में उनका एक दूसरा फ्लैट भी था, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा था।

पुलिस ने बताया कि दीपाशिखा शाम के समय किराए के फ्लैट में किराएदारों - अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता - से बकाया किराया मांगने के लिए घर से निकली थीं। जब दीपाशिखा देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो उनकी घरेलू सहायिका चिंतित हो गईं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "उनकी सहायिका को कुछ गड़बड़ महसूस हुई और वह दूसरे फ्लैट में देखने गईं।" अपार्टमेंट में प्रवेश करने पर सहायिका को कथित तौर पर दीपाशिखा का शव एक लाल रंग के सूटकेस में भरा हुआ मिला, जिसे बेड के नीचे छिपाया गया था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को रात करीब 11:15 बजे नंदग्राम पुलिस स्टेशन में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) के माध्यम से सूचना मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपार्टमेंट को अपने नियंत्रण में ले लिया। फिलहाल, शव बरामद कर सील कर दिया गया है और मृत्यु के कारण और समय का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें