Get App

Noida Engineer Death: हादसे के पांच दिन बाद भी पानी में फंसी है युवराज की कार, इन सवालों के घेरे में प्रशासन

पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से कार पलट गई और तैरने लगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल आए और उन्होंने अपने पिता राज कुमार मेहता को फोन कर हादसे की जानकारी दी। पिता ने तुरंत डायल-112 पर कॉल की और मौके पर पहुंच गए। इस दुखद घटना के बाद मामला सियासी रंग भी लेने लगा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 2:46 PM
Noida Engineer Death: हादसे के पांच दिन बाद भी पानी में फंसी है युवराज की कार, इन सवालों के घेरे में प्रशासन
नोएडा में बीते दिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

नोएडा में बीते दिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। ग्रेटर नोएडा में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की प्रशासन की नाकामी के चलते नाले में गिरने से मौत हो गई। वहीं लोगों मे इस हादसे को लेकर गुस्सा है और कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। शुक्रवार रात युवराज की  कार एक पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी।  घटना को पांच दिन बीत जाने के बावजूद कार अब तक पानी में डूबी हुई है। कार निकालने में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और सवाल बढ़ते जा रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि पूरी सावधानी के साथ कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के पांच बाद भी नहीं निकाली गई कार

बता दें कि बीते शुक्रवार रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की ग्रैंड विटारा कार एक पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। वह गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस से लौटकर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में टाटा यूरेका पार्क स्थित अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद युवराज ने मदद के लिए कई बार आवाज लगाई। उनके पिता राजकुमार मेहता भी मौके पर मौजूद थे और काफी देर तक बचाव की कोशिश चलती रही, लेकिन अफसोस की बात है कि इंजीनियर को बचाया नहीं जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई।

प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें