Kerala Corruption Case: केरल के पलक्कड़ में, VACB (विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) के अधिकारियों ने एक GST प्रवर्तन अधिकारी को स्क्रैप (कबाड़) से लदे दो ट्रकों को छोड़ने के बदले 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सुमन पी एन के रूप में हुई है, जो वालयार GST एंफोर्समेंट स्क्वाड में अधिकारी है और पलक्कड़ जिले के कुरुदिक्कड़ का निवासी है।
