मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद आतंकियों ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों शदीद हो गए हैं और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई।
घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है अभी तक, किसी भी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
दो जवान शहीद
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स के वाहन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हुए। यह घटना करीब शाम 6 बजे उस समय हुई जब 33 असम राइफल्स की टुकड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से होकर बिष्णुपुर की ओर जा रही थी। जवान इंफाल से बिष्णुपुर के लिए रवाना हुए थे।
मणिपुर में घात लगाकर हमला
गुवाहाटी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के नम्बोल सबल लेईकाई इलाके में राजमार्ग पर अज्ञात आतंकियों ने असम राइफल्स की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पाँच घायल हुए हैं। घायलों को रिम्स अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। हमले के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात की।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।