आज भारी बारिश का तांडव: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, UP, दिल्ली, गुजरात संग 20+ राज्यों के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 जुलाई के लिए जारी अपने मौसम बुलेटिन में व्यापक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड कलर वॉर्निंग जारी की गई है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून की रफ्तार बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है

IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून की रफ्तार बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 जुलाई के लिए जारी अपने मौसम बुलेटिन में व्यापक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड कलर वॉर्निंग जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं का गंभीर खतरा जताया गया है।

आइए जानते हैं कि आज 27 जुलाई को देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

2 राज्यों में अत्यंत भारी बारिश की रेड वॉर्निंग


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत के दो राज्यों में बारिश का सबसे प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। तटीय और आंतरिक ओडिशा में मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश की भारी चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

देश के 8 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज होने की संभावना है:-

उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार से अति भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश: मूसलाधार बारिश का पूर्वाकलन है।

गांगेय पश्चिम बंगाल: विभिन्न हिस्सों में अति भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड: राज्य में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात रीजन: गुजरात के मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

कोंकण और गोवा: तटीय और घाट इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी।

मध्य महाराष्ट्र: राज्य के मध्य भागों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

तटीय कर्नाटक: तटीय जिलों में अति भारी बारिश का दौर रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और पंजाब सहित 15 से अधिक राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है:-

उत्तर और मैदानी भारत: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, असम व मेघालय, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा।

मध्य और पश्चिम भारत: विदर्भ।

दक्षिण भारत: तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और केरल व माहे।

अंधड़, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा

बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में तेज आंधी, वज्रपात और हवाओं का प्रकोप बना रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूरे कर्नाटक और केरल व माहे में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Viral puja video: चलती ट्रेन के AC कोच में जला दिया दीया और अगरबत्ती, फिर जो हुआ उसने यात्रियों के उड़ा दिए होश! वायरल वीडियो पर मचा बवाल

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और तेलंगाना में बिजली चमकने और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, छत्तीसगढ़, पूरे गुजरात राज्य, झारखंड, कोंकण व गोवा, पूरे महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, राजस्थान और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात का खतरा जताया गया है। कर्नाटक, केरल व माहे और तेलंगाना में दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी। तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।