हैवी रेन अलर्ट: दिल्ली-यूपी से लेकर गुजरात, बंगाल तक IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले 7 दिनों तक इन 20+ राज्यों में तूफान बारिश

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक का नया और विस्तृत वेदर बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण-प्रायद्वीपीय अंचलों के 20 से अधिक राज्यों में अगले 7 दिनों तक व्यापक और भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 3:34 PM
Heavy Rain Alert: गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यधिक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

India Weather Upate: देश भर में मानसून अपनी पूरी रंगत में आ चुका है और कई राज्यों में आफत बनकर बरस रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक का नया और विस्तृत वेदर बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण-प्रायद्वीपीय अंचलों के 20 से अधिक राज्यों में अगले 7 दिनों तक व्यापक और भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए अत्यधिक मूसलाधार बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

आइए जानते हैं अगले 7 दिनों तक आपके राज्य में मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है और कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत: पहाड़ी राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, दिल्ली-यूपी और पंजाब में भारी बारिश


उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अगले 7 दिनों तक मानसून पूरी तरह हावी रहेगा:-

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख: 21 से 24 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी। 21 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 23 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। पूरे हफ्ते 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश: 21 से 27 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की जाएगी, वहीं 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 23 से 27 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है।

उत्तराखंड: 21 से 27 जुलाई तक लगातार मूसलाधार बारिश होगी। 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 22 से 27 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 22-23 जुलाई और 27 जुलाई को भारी बारिश होगी। पंजाब में 21 और 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं 23 और 27 जुलाई को भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 22 जुलाई और 26-27 जुलाई के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी, वहीं 22 जुलाई और 27 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 21 से 25 जुलाई के बीच 'बहुत भारी बारिश' का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 26-27 जुलाई को भारी बारिश होगी। 23 से 27 जुलाई के दौरान कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में 21 से 25 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम भारत: गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अत्यंत भारी बारिश

पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है।

गुजरात क्षेत्र: मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 23 जुलाई और 25 से 27 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश होगी, वहीं 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है।

सौराष्ट्र और कच्छ: 21 जुलाई और 25 से 27 जुलाई के दौरान भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

मध्य महाराष्ट्र: 21 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 22, 24 व 25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

कोंकण और गोवा: 21 से 27 जुलाई तक लगातार मूसलाधार बारिश होगी। 21 और 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 23 से 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मराठवाड़ा: 21 और 22 जुलाई को कई स्थानों पर व्यापक बारिश होगी।

मध्य भारत: एमपी, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश

मध्य भारत के राज्यों में मानसूनी चक्रवात का व्यापक असर दिखेगा

मध्य प्रदेश: पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 और 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश होगी। 21 से 26 जुलाई तक पश्चिमी एमपी में और 21 से 27 जुलाई तक पूर्वी एमपी में व्यापक वर्षा होगी।

छत्तीसगढ़: 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके बाद 22 से 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।

विदर्भ: 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 22 से 24 जुलाई तक भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में मध्यम से तीव्र आकाशीय बिजली

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों में 21 जुलाई को मध्यम से तीव्र आकाशीय बिजली चमकने की गंभीर चेतावनी दी है:-

ओडिशा: 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 22 जुलाई और 24 से 26 जुलाई तक भारी बारिश होगी।

बिहार: 22 से 24 जुलाई तक और 27 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जाएगी। पूरे 7 दिनों (21-27 जुलाई) तक 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना है।

झारखंड: 21 जुलाई और 24-25 जुलाई को भारी बारिश होगी। 21 से 25 जुलाई के दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

गांगेय पश्चिम बंगाल: 21 से 24 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 21 जुलाई और 26-27 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 22 से 25 जुलाई तक व्यापक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय और नार्थ-ईस्ट में मूसलाधार आफत

असम और मेघालय: 21 से 27 जुलाई तक पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहेगी।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 21 से 24 जुलाई और 27 जुलाई को भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

अरुणाचल प्रदेश: 25 से 27 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। 26-27 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाओं का अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज सतही हवाओं की चेतावनी दी गई है:-

तटीय कर्नाटक: 21 से 27 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा होगी। 21 जुलाई को भारी बारिश और तेज सतही हवाएं चलेंगी।

केरल और माहे: 21 जुलाई और 24 से 27 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा। 21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना: 21 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में पूरे हफ्ते (21-27 जुलाई) 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल: 21 से 25 जुलाई के दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है।

तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 21 से 25 जुलाई तक तेज सतही हवाएं और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।