Sirmaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस...14 यात्रियों की मौत

Sirmaur Road Accident: जानकारी के मुताबिक, इस बस में करीब 70 लोग सवार थे। मौके पर पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया। घायलों को निकालकर पास के अस्पतालों में भेजा गया। वहीं, खाई से शवों को निकालने का काम भी किया जा रहा है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:37 PM
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बस खाई में गिर गई, इस हादसे में 14 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। बता दें कि, खाई में गिरी ये बस एक प्राइवेट बस थी। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। बता दें कि, ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी और इसी दौरान हरिपुरधार में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त इस बस में करीब 70 लोग सवार थे।


एक बस सोलन से हरिपुर धार जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी सड़क पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह टूट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। खाई से मदद की आवाजें आ रही थीं। यह देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। कई यात्री बस के टूटे हिस्सों में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव काम शुरू किया। घायलों को निकालकर पास के अस्पतालों में भेजा गया। वहीं, खाई से शवों को निकालने का काम भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।