Jyoti Malhotra News: जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा के केस में कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, अब आया ये अपडेट

YouTuber Jyoti Malhotra : ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया था। उसपर आधिकारिक गोपनीयता कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि ज्याति का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से था

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
Jyoti Malhotra : कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।

हिसार की एक अदालत ने सोमवार को यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। उसपर जासूसी के आरोपों की जांच चल रही है। 33 साल की ज्योति मल्होत्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं, जहां मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने उनकी हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। उनके वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अब अगली सुनवाई 23 जून को होगी।

16 मई को गिरफ्तार हुई थी ज्योति मल्होत्रा

‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया था। उसपर आधिकारिक गोपनीयता कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि ज्याति का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं। भारत सरकार ने 13 मई को दानिश को जासूसी गतिविधियों के शक में देश से निकाल दिया था। पुलिस को संदेह है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा को धीरे-धीरे अपनी एजेंट के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही थी।


यूट्यूबर जसबीर सिंह की भी हुई थी गिरफ्तारी

हालांकि अभी तक ज्योति मल्होत्रा के सेना या रक्षा से जुड़ी किसी गोपनीय जानकारी में शामिल होने का कोई साफ़ सबूत नहीं मिला है, लेकिन हिसार पुलिस का कहना है कि उनका विदेशी एजेंटों से संपर्क राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से चिंता की बात है। इसी मामले से जुड़ी कड़ी में पंजाब पुलिस ने 4 जून को यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि वह मल्होत्रा के काफ़ी करीबी थे और गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने पीआईओ से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड मिटाने की कोशिश भी की थी। साथ ही ऐसा भी बताया गया है कि जसबीर सिंह ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

मामले की चल रही गहराई से जांच

ज्योति मल्होत्रा को पहले पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जिसे बाद में चार दिन और बढ़ाया गया। इसके बाद 26 मई को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है, क्योंकि एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय डिजिटल इनफ्लुएंसर्स से जुड़े संभावित जासूसी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।