Get App

Hapur Suitcase Murder: हापुड़ में खौफनाक वारदात, झारखंड की युवती से रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश

Hapur Suitcase Murder: हापुड़ पुलिस ने रविवार को झारखंड की 22 वर्षीय युवती के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में एक स्थानीय दंपति को गिरफ्तार किया है। युवती का शव दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 11:23 AM
Hapur Suitcase Murder: हापुड़ में खौफनाक वारदात, झारखंड की युवती से रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश
Hapur Suitcase Murder: हापुड़ में खौफनाक वारदात, झारखंड की युवती से रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश

Hapur Suitcase Murder: हापुड़ पुलिस ने रविवार को झारखंड की 22 वर्षीय युवती के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में एक स्थानीय दंपति को गिरफ्तार किया है। युवती का शव दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था।

पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार और उसकी पत्नी (दोनों की उम्र करीब 35 साल) सृष्टि एंटरप्राइजेज नामक एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाते थे, जो दिल्ली के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए महिलाओं को भेजती थी।

ASP ने दी जानकारी

घटना से कुछ दिन पहले पीड़िता को दिल्ली के वसंत विहार स्थित एक घर में काम करने के लिए भेजा गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विनीत भटनागर ने बताया, "अंकित, जो उस महिला के प्रति आसक्त हो गया था, ने उसे हापुड़ वापस बुलाया और अपने घर में कैद कर लिया, जहां उसने बार-बार उसका बलात्कार किया।" "जब उसने पुलिस के पास जाने की धमकी दी, तो अंकित और उसकी पत्नी ने 28 अगस्त को उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें