Get App

West Bengal: SIR ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में क्या किया? यहां मिल गया अब इस सवाल का पूरा जवाब

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए जारी मतगणना के बीच उन 54 विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, जहां मतदाता सूची से 5 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। यह वही सीटें हैं जहां कभी ममता बनर्जी की तूती बोलती थी, लेकिन आज यहां भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बना ली है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 6:01 PM
West Bengal: SIR ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में क्या किया? यहां मिल गया अब इस सवाल का पूरा जवाब
आजादी के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने का रास्ता साफ हो गया है

Election Commission SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अबतक के रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने अबतक की काउंटिंग के हिसाब से 200 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसमें से 14 सीटों पर उसे जीत भी मिल गई है। यानी आजादी के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आइए आपको आसान शब्दों में समझाते हैं कि SIR का चुनावी नतीजों पर कोई असर पड़ा भी या नहीं।

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों (एक सीट पर वोटिंग अब 21 मई को होनी है) के लिए जारी मतगणना के बीच उन 54 विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, जहां मतदाता सूची से 5 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। यह वही सीटें हैं जहां कभी ममता बनर्जी की तूती बोलती थी, लेकिन आज यहां भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बना ली है।

2026 के रुझान: 54 सीटों का नया राजनीतिक भूगोल

रुझानों के अनुसार, इन 'हाई डिलीशन' (High Deletion) वाली 54 सीटों पर राजनीतिक ध्रुवीकरण पूरी तरह बदल गया है। भाजपा इन 54 में से 36 सीटों पर आगे चल रही है, जो कि 2021 के मुकाबले 18 सीटों की सीधी बढ़त है। ममता बनर्जी का गठबंधन (TMC+) इन सीटों पर मात्र 18 सीटों पर सिमट गया है। पार्टी ने यहां अपनी पिछली ताकत की आधी सीटें गंवा दी हैं। इस श्रेणी में कांग्रेस समेत अन्य दलों का सूपड़ा पूरी तरह साफ नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें