Next Bengal CM: बंगाल में खिल गया 'कमल'! अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये 5 दिग्गज हैं CM पद की रेस में सबसे आगे

West Bengal BJP CM: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी 200 के करीब सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की दहलीज पर है। टीएमसी महज 90 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है और ममता बनर्जी के कई अभेद्य गढ़ और दिग्गज नेता धराशायी हो चुके हैं। इस निर्णायक जीत को देखते हुए अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 4:57 PM
Story continues below Advertisement
इस ऐतिहासिक बढ़त के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंगाल की कमान किसके हाथ में होगी?

West Bengal CM frontrunners: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में इतिहास रच दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 200 सीटों पर बढ़त के साथ निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी (TMC) 90 सीटों के आंकड़े के आसपास संघर्ष कर रही है। इस ऐतिहासिक बढ़त के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंगाल की कमान किसके हाथ में होगी?

हालांकि, बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इन 5 चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा है:

1. सुवेंदु अधिकारी: सबसे प्रबल दावेदार

सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में बंगाल बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। पूर्वी मिदनापुर जैसे जिलों में उनका जबरदस्त संगठनात्मक प्रभाव है। कभी ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे सुवेंदु अब उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। उनकी आक्रामक राजनीति और ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देने की क्षमता उन्हें मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे रखे हुए है।


2. दिलीप घोष: संगठन के चाणक्य

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को बंगाल में पार्टी के विस्तार का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। अपनी बेबाक और आक्रामक बयानबाजी के लिए चर्चित दिलीप घोष की जमीनी स्तर पर पकड़ बेहद मजबूत है। उनके कार्यकाल में ही बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था, जो पार्टी के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ।

Election Results Live: बंगाल से असम तक मोदी मैजिक, ममता हुईं पैनिक! तमिलनाडु में DMK ने की वापसी

3. समिक भट्टाचार्य: रणनीतिकार का चेहरा

समिक भट्टाचार्य वर्तमान में बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें एक कुशल प्रशासक और रणनीतिकार माना जाता है, जिनका ध्यान बूथ स्तर के प्रबंधन और आंतरिक ढांचे को मजबूत करने पर रहता है।

अग्निमित्रा पॉल: उभरता हुआ महिला नेतृत्व

आसनसोल दक्षिण से विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्निमित्रा पॉल बीजेपी के उभरते हुए नेताओं में से एक हैं। फैशन डिजाइनर रहीं अग्निमित्रा ने राष्ट्रीय मीडिया और पार्टी कार्यक्रमों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें बीजेपी के महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में देखा जाता है।

5. शंकर घोष: उत्तर बंगाल की आवाज

सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष उत्तर बंगाल के एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय नेता हैं। उत्तर बंगाल में पार्टी को मजबूती देने और स्थानीय मुद्दों पर पकड़ रखने के कारण उन्हें भविष्य की बड़ी भूमिकाओं के लिए देखा जा रहा है।

भवानीपुर मे सुभेंदु और ममता बनर्जी आमने-सामने, काउंटिंग सेंटर पहुंचे दोनों नेका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।