देश में LPG की सप्लाई और स्टोरेज को लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की ऊर्जा स्थिति मजबूत बनी हुई है। सरकार के मुताबिक देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है-करीब 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की नेचुरल गैस और लगभग 45 दिनों की LPG (रसोई गैस) का ‘रोलिंग स्टॉक’ उपलब्ध है। इसका मतलब है कि फिलहाल देश में गैस और ईंधन की सप्लाई को लेकर किसी तरह की बड़ी दिक्कत की संभावना नहीं है।
अब बात करें एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट की, तो आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर किस कीमत पर मिल रहा है...
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत ₹913 है, जबकि छोटे परिवार में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 है।
दिल्ली में इंडस्ट्रियल 425 किलो वाला सिलेंडर ₹69,000 के करीब है। XtraTeJ और Nanocut जैसे हाई-एफिशिएंसी विकल्प भी शामिल हैं। ये सिलेंडर बड़े उद्योगों और फैक्ट्रियों में उपयोग किए जाते हैं, जहां गैस की खपत बहुत ज्यादा होती है।
अन्य शहरों में क्या हैं LPG सिलेंडर के रेट
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट ₹989 हैं और कमर्शियल के ₹3490 हैं। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50, गोरखपुर में 975.00, और कानपुर में 928 रुपये का है।
सरकार अब ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 'समुद्र मंथन' योजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। अगले 3 से 6 महीनों में कच्चे तेल, गैस और LPG की भंडारण क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। 30 दिनों के LPG स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की संभावना तलाश रही है।
सरकार ने जनता से अपील कि है कि “घबराने की कोई जरूरत नहीं है और न ही पेट्रोल पंप पर जल्दबाजी करने की जरूरत है।” सरकार का कहना है कि भारत ने अपनी मजबूत रणनीति और 40 से ज्यादा देशों से ईंधन आयात की व्यवस्था के जरिए ऊर्जा चुनौतियों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।
इस साल कितना महंगा हुआ सिलेंडर
इस साल कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में लगातार बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब तक इसकी कीमत करीब 1500 रुपये तक बढ़ चुकी है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में सिर्फ 60 रुपये का ही इजाफा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी मई महीने में हुई, जब इसके दाम में एक साथ ₹993 तक की छलांग लगी। इससे पहले जनवरी में ₹111, फरवरी में ₹49 और मार्च में कुल ₹144 की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 1 अप्रैल को भी करीब ₹200 दाम बढ़ाए गए थे।
इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत सिर्फ ₹1580.50 थी, लेकिन लगातार बढ़ोतरी के बाद अब इसके दाम काफी ऊपर पहुंच चुके हैं।