Chhattisgarh Murder: पत्नी की हत्या कर, कटा सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा पति, आरोपी गरिफ्तार

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर 58 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर उसका सिर काट दिया। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
पत्नी की हत्या कर, कटा सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा पति

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर 58 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर उसका सिर काट दिया। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि यह घटना बुधवार शाम राजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बुंदेली गांव में घटी।

आरोपी ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव, जो एक स्थानीय पोल्ट्री फार्म में चौकीदार है, ने शराब के नशे में अपनी 50 वर्षीय पत्नी पर विवाद के बाद तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके पत्नी की मौत हो गई।


हाथ में कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

हत्या के बाद, आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में हथियार लेकर गांव में घूमते हुए देखा गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर कटे हुए सिर और हथियार को एक प्लास्टिक की थैली में रखा और शव के बाकी हिस्से को वहीं छोड़कर राजगामर पुलिस चौकी पहुंच गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह अपराध अपनी पत्नी के साथ अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण किया। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी।

यह दंपति मूल रूप से कोरबा ब्लॉक के अजगरबहार हल्दीमाड़ा गांव के रहने वाले थे। वे पिछले तीन साल से पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे थे और उनके चार बच्चे हैं।

आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: IRS Daughter Murder Update: IRS अधिकारी की बेटी मर्डर केस में जांच का पूरा अपडेट, जानें- अब तक क्या पता चला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।