Pranit More: 'मैं बहक गया था, यह मेरी गलती थी': ₹370 की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी

Pranit More: कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शनिवार को वायरल हुए "₹370 की बिरयानी" विवाद पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह हिमांशु जांगड़ा की अपमानजनक टिप्पणियों में आकर उन्हें मंच दे दिया, जिससे मामला बढ़ गया।

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 1:23 PM
370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी

Pranit More: कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शनिवार को वायरल हुए "₹370 की बिरयानी" विवाद पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह हिमांशु जांगड़ा की आपत्तिजनक बातों में बह गए थे और उन्हें मंच दे दिया। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जांगड़ा ने प्रणित मोरे के शो में अपने डेटिंग अनुभव को शेयर किया था।

इसमें जांगडा ने कहा था कि उन्होंने डेट पर चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर ₹370 खर्च किए थे, इसलिए उन्हें महिला से बदले में कुछ उम्मीद थी। इस टिप्पणी पर ऑनलाइन लोगों में भारी आक्रोश फैल गया; कई आलोचकों ने इसे महिलाओं के प्रति नफरत (misogynistic), लेन-देन वाली सोच (transactional) और आधुनिक डेटिंग के तौर-तरीकों पर असर डालने वाली मानसिकता का उदाहरण बताया।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, मोरे ने कहा कि इस विवाद की वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने माना कि उस व्यक्ति को अपमानजनक बातें कहने के लिए मंच देने के कारण वे आलोचना के हकदार थे।


उन्होंने कहा, "जब मैं उस व्यक्ति के साथ 'क्राउड वर्क' कर रहा था, तो उसने कई अपमानजनक बातें कहीं, लेकिन सब लोग हंस रहे थे। मैं बहक गया और मुझसे फैसला लेने में चूक हो गई। मुझे लगता है कि यह मेरी तरफ से एक बड़ी गलती थी। मैं उसे वहीं रोक सकता था या कड़ा रुख अपना सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।"

View this post on Instagram

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

उन्होंने आगे कहा कि "मैंने उन्हें एक मंच दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। जिन लोगों को इससे दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई हो रही है, उसमें मैं अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं।"

मोरे ने लोगों से एक बेहतर इंसान बनने के लिए एक और मौका देने का अनुरोध किया और जोर देकर कहा कि यह विवाद उनके लिए सीखने का अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, "मैं खुद पर काम कर रहा हूं, अपने कंटेंट पर भी काम करूंगा और भविष्य में आप इसे मेरे काम में देख पाएँगे।"

यह विवाद कैसे बढ़ा?

₹370 की बिरयानी वाला विवाद तब और बढ़ गया जब जांगड़ा ने विस्तार से बताया कि कैसे उसने महिला पर जबरदस्ती दबाव डालकर उसे एक अंधेरे पार्क में ले जाने की कोशिश की और किस तरह महिला के किस करने से मना करने के बावजूद वह जिद करता रहा। भीड़ ने उसका उत्साह बढ़ाया और मोरे ने उसे नकद इनाम भी दिया।

मोरे ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह क्लिप अपलोड किया, जो वायरल हो गया। कुछ ही दिनों में, यह क्लिप भारतीय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

कई सोशल मीडिया यूजर्स, जिनमें जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल थे, ने कॉमेडियन की आलोचना की। उनका कहना था कि कॉमेडियन उस बातचीत में शामिल हुए और हँसते रहे, जबकि वे उस व्यक्ति को ऐसी बातें कहने से रोक सकते थे। इसके कुछ ही समय बाद, गुरुग्राम स्थित कंपनी 'स्टारविक डिजाइन' ने घोषणा की कि उसने जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया है।

देवेंद्र फडणवीस भी इस बहस में हुए शामिल

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शुक्रवार को इस राष्ट्रीय बहस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हालांकि वे अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं, लेकिन किसी को भी अपनी सीमा नहीं लांघनी चाहिए।

वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए, NCW ने कहा कि इन टिप्पणियों से ऐसा लगता है कि इनमें "महिला के साथ यौन जबरदस्ती और बिना सहमति के किए गए व्यवहार को सही ठहराया जा रहा है।" NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई करने और सात दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों को महंगाई का झटका! अगले महीने से बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।