Digital Arrest Scam: आज के समय में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ी रही है, वैसे-वैसे स्कैमर्स भी धोखाधड़ी करने का नया तरीका निकाल रहे हैं। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर तेजी वायरल हो रहा है। यह लेटर इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। इस लेटर को पाने वाले व्यक्ति पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए जाए रहे हैं, और उनसे जवाब मांगा जा रहा है।
लेटर में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि आपके इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस पर बच्चों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट पाया गया है। जिस वजह से आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सरकार ने कोई लेटर नहीं जारी किया
PIB ने इस लटर को फर्जी बताया है और लोगों को इससे सतर्क रहने के लिए कहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी इस तरह का लेटर आता है तो सावधान हो जाएं। PIB के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है।
सरकार ने सर्कुलेट हो रहे इस फर्जी लेटर पर कहा कि यह एक तरह का डिजिटल अरेस्ट स्कैम है। स्कैमर्स लोगों को ऐसे फर्जी लेटर भेजकर उनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं, और फिर पैसे ऐंठते हैं। सरकार की तरफ से कहा गया कि सरकारी एजेंसियां कभी भी ईमेल, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तारी की धमकी या कानूनी नोटिस नहीं भेजती हैं।
सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपको ऐसा कोई लेटर मिले तो इसको इग्नोर करें और इसका जवाब न दें। इसके अलावा, अपनी या फिर परिवार से जुड़ी जानकारी शेयर न करें, और पैसे भी ट्रांसफर न करें। अगर आपको स्कैमर्स द्वारा परेशान किया जाता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।