Gold Rate Today in India: पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी शुरू की तो सोने के भाव को सपोर्ट मिला और इसने रिकवरी शुरू की है। डॉलर की कमजोरी से भी इसे सपोर्ट मिला है। गोल्ड की बात करें तो आज लगातार तीसरे दिन इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹940 और 22 कैरट वाला ₹860 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम का 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 महंगा हुआ है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के चलते आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक दिन के उछाल के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
