IMD Alert: सावधान! 90kmph की स्पीड से आ रहा तूफान, इन जगहों पर भारी बारिश के साथ ओले गिरने की रेड वॉर्निंग, 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Alert: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज रात से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी-तूफान (Thundersquall) और ओलावृष्टि (Hailstorm) का एक बेहद आक्रामक दौर शुरू होने जा रहा है। ऐसा मौसम 31 मई तक लगातार जारी रहेगा

अपडेटेड May 28, 2026 पर 3:07 PM
IMD Alert: आज रात से लेकर अगले 3 दिनों तक आपके जिले में मौसम बदलने वाला है

IMD Alert: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने प्रदेश के लिए एक डेंजरस रेड वॉर्निंग जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में आज रात से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी-तूफान (Thundersquall) और ओलावृष्टि (Hailstorm) का एक बेहद आक्रामक दौर शुरू होने जा रहा है। ऐसा मौसम 31 मई तक लगातार जारी रहेगा।

राहत की बात यह है कि इस भयानक तूफान और बारिश के कारण यूपी के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आएगी। इससे 29 मई से पूरे उत्तर प्रदेश से हीटवेव का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं आज रात से लेकर अगले 3 दिनों तक आपके जिले में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र की वेदर बुलेटिन के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह दक्षिणी तटीय ओडिशा तक जा रहा है. इसके प्रभाव से निचले क्षोभमंडल में नमी से भरी पुरवा हवाएं तेजी से आ रही हैं. यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ रिएक्शन कर रहा है. इसी वेदर सिस्टम के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में आज यानी 28 मई की शाम या रात से भयंकर तबाही मचाने वाला आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर शुरू हो रहा है.


आज 28 मई को कैसा रहेगा आपके जिले का हाल?

मौसम विभाग ने आज रात से लेकर कल सुबह तक के लिए यूपी के अलग-अलग जिलों को हवा की स्पीड के हिसाब से डिवाइड किया है:-

90 kmph की स्पीड वाला बवंडर: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और इसके आस-पास के इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की आंधी आएगी। झोंकों में इसकी रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यूपी का 28 मई का वेदर मैप यूपी का 28 मई का वेदर मैप

80 kmph की स्पीड वाली आंधी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर (भदोही), कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और ललितपुर में हवा की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

यूपी का 29 मई का वेदर मैप यूपी का 29 मई का वेदर मैप

इन जिलों में गिरेंगे ओले: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी ओलावृष्टि की संभावना है।

70 kmph की स्पीड वाली हवाएं: प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बुंदेलखंड में आज लू: आज 28 मई को महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे बुंदेलखंड के इलाकों में दोपहर के समय भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन रात से यहां भी मौसम बदल जाएगा।

29 मई को आएगा सबसे भयंकर तूफान: 100kmph की रेड वॉर्निंग

29 मई को इस वेदर सिस्टम का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कल के लिए लगभग पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है:-

100 kmph का महा-तूफान: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में कल हवा की रफ्तार झोंकों में 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

यूपी का 31 मई का वेदर मैप यूपी का 31 मई का वेदर मैप

90 kmph का तूफान इन जिलों में: चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में कल 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश: कल सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मूसलाधार भारी बारिश होने का अलर्ट है।

पूरे यूपी में ओले गिरने की चेतावनी: कल 29 मई को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा और मेरठ सहित ऊपर दिए गए लगभग सभी 50 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि होगी।

30 और 31 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

30 मई का अपडेट: इस दिन तूफान की स्पीड थोड़ी कम होगी। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कन्नौज, कानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली चमकेगी. बाकी बचे जिलों (लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित) में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

31 मई का अपडेट: महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को भी मौसम खराब रहेगा। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 60 किमी प्रति घंटे की झोंके वाली हवाओं के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने इस भारी तबाही वाले अलर्ट को देखते हुए यूपी के नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है. आंधी-तूफान के समय कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।