IMD Heat Wave Red Alert: यूपी के इन 11 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 50 से अधिक इलाकों में झुलसाने वाली लू! मौसम विभाग ने ये बताया

IMD Heat Wave Red Alert: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए हाहाकारी लू चलने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य के 50 से अधिक इलाकों (जनपदों) में भी झुलसाने वाली लू का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
IMD Heat Wave Red Alert: लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है

IMD Heat Wave Red Alert: उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर बेहद आक्रामक हो चुके हैं। हीटवेव ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। आसमान से बरसती आग और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए हाहाकारी लू चलने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य के 50 से अधिक इलाकों (जनपदों) में भी झुलसाने वाली लू का असर देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे स्थिति और ज्यादा भयावह होने वाली है। IMD के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर शुष्क हवाओं और भीषण सौर विकिरण के चलते पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमदा है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। बल्कि आने वाले समय में तापमान 4 डिग्री तक और ज्यादा बढ़ सकता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने थ्री-लेयर (Red, Orange, Yellow) अलर्ट जारी किया है।


इन 11 जिलों में रेड अलर्ट, यहां चलेगी सबसे खौफनाक लू

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिन 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहां उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर (Severe Heat Wave) का असर रहेगा। इन इलाकों में दोपहर के समय हालात कर्फ्यू जैसे हो सकते हैं:-

प्रभावित जिले: बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी।

इन 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रेड अलर्ट वाले जिलों से सटे इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भी तीखी हीटवेव चलने की संभावना है:-

प्रभावित जिले: कानपुर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), रायबरेली, औरैया और ललितपुर।

इन 29 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट

यूपी के जिन इलाकों में गर्मी थोड़ी कम तेज है, वहां भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा है। इन जिलों में भी लू बहने की पूरी संभावना है-

पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिले: आजमगढ़, मऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और सोनभद्र।

पश्चिमी यूपी और दिल्ली-NCR से सटे जिले: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा और संभल।

देखिए 20 मई को हीटवेव के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले देखिए 20 मई को हीटवेव के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले

तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान, रहें सावधान!

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी चल रही लू जल्दी थमेगी नहीं। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक का और उछाल देखने को मिल सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि जो जिले अभी 44-45 डिग्री पर तप रहे हैं, वहां पारा 48 डिग्री के पार भी जा सकता है।

मौसम विभाग के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 20 मई का यूपी का हीटवेव वॉर्निंग मैप यहां नीचे देखिए मौसम विभाग के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 20 मई का यूपी का हीटवेव वॉर्निंग मैप यहां नीचे देखिए

मौसम विभाग की जरूरी सलाह (Health Advisory)

50 से अधिक जिलों में फैली इस भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग और प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है:-

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जब तक बहुत जरूरी न हो, घर या ऑफिस से बाहर निकलने से बचें।
  • अगर बाहर जाना ही पड़े, तो सिर को सूती कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।
  • खाली पेट बाहर न निकलें और लगातार पानी, नींबू पानी, छाछ या ओआरएस (ORS) के घोल का सेवन करते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।