IMD Heat Wave Red Alert: यूपी के इन 12 से अधिक जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी, 26 मई तक इन जगहों पर चलेगी प्रचंड हीटवेव
IMD Heat Wave Red Alert: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद डरावना बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 से अधिक जिलों में हीटवेव का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। वहीं, दर्जनों जिलों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है
IMD Heat Wave Red Alert: यूपी के कई जिलों में रातें भी बेहद गर्म होने वाली हैं
IMD Heat Wave Red Alert: उत्तर प्रदेश में इस समय हीटवेव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। आसमान से बरसती आग और थार रेगिस्तान से आ रही झुलसाने वाली पछुआ हवाओं ने पूरे राज्य को भट्टी बना दिया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद डरावना बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 से अधिक जिलों में हीटवेव का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। वहीं, दर्जनों जिलों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि आगामी 26 मई तक इस प्रचंड लू का टॉर्चर थमने वाला नहीं है। दिन में झुलसाने वाली गर्मी के साथ-साथ यूपी के कई जिलों में रातें भी बेहद गर्म होने वाली हैं। यानी लोगों को चौबीसों घंटे चैन नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी जनपदवार पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर (Severe Heatwave) का प्रकोप रहेगा। आइए बिना देर किए सीधे तारीख और अलर्ट के हिसाब से देखते हैं कि आपके जिले में कब और कैसा खतरा है:
21 मई से 22 मई सुबह तक (Day 1): प्रयागराज और बांदा में रेड अलर्ट
Red Alert (भीषण लू): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और इनके आस-पास के क्षेत्रों में आज सबसे खतरनाक स्थिति रहेगी।
Orange Alert (तेज लू): फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
गर्म रातें (Warm Night): प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मैनपुरी समेत करीब 40 जिलों में रात का तापमान भी बहुत ज्यादा रहेगा, जिससे रात में भी भारी बेचैनी होगी।
22 मई से 23 मई सुबह तक (Day 2): रेड अलर्ट का दायरा बढ़ा, 10 जिले चपेट में
Red Alert (भीषण लू): दूसरे दिन रेड अलर्ट वाले जिलों की संख्या बढ़ जाएगी। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज के साथ अब फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रवि दास नगर और जौनपुर में भी भीषणतम लू का तांडव देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: लापरवाही पड़ सकती है भारी!
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोई मजबूत वेदर सिस्टम या प्री-मानसून बारिश नहीं होती, तब तक थार की ये गर्म हवाएं यूपी को ऐसे ही तपाती रहेंगी। ऐसे में आप नीचे दी गई सलाहों पर गौर करें:-
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने की गलती बिल्कुल न करें।
अगर बाहर निकलना जरूरी हो, तो सिर और चेहरे को सूती कपड़े या गमछे से अच्छी तरह ढककर निकलें।
खाली पेट घर से बाहर न जाएं। पानी, छाछ, ओआरएस (ORS) या नींबू पानी का लगातार सेवन करते रहें।