IMD Heat Wave Red Alert: यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! इन 20 से अधिक जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भयानक लू का रेड अलर्ट

IMD Heat Wave Red Alert: लेटेस्ट वेदर बुलेटिन के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भीषण लू का तांडव देखने को मिलेगा। इसके लिए IMD ने यूपी के प्रभावित जिलों का नाम देते हुए रेड अलर्ट का ऐलीन कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दिन के साथ-साथ रातें भी भट्टी की तरह तपेंगी

अपडेटेड May 20, 2026 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
IMD Heat Wave Red Alert: यूपी के 20 से अधिक जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भयानक लू का रेड अलर्ट

IMD Heat Wave Red Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज ने अब तक का सबसे खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। आसमान से बरसती आग और झुलसा देने वाले थपेड़ों के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी में हीटवेव बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लिए अगले 72 घंटे बेहद भारी रहने वाले हैं।

लेटेस्ट वेदर बुलेटिन के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भीषण लू का तांडव देखने को मिलेगा। इसके लिए आईएमडी ने यूपी के प्रभावित जिलों का नाम देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दिन के साथ-साथ रातें भी भट्टी की तरह तपेंगी।

हीटवेव का जिलावार पूरा लेखा-जोखा


मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम और तेज पछुआ हवाओं के चलते स्थिति बेकाबू होती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों (20 मई से 23 मई तक) के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत किया है। इस वेदर रिपोर्ट की सबसे चिंताजनक बात यह है कि राज्य के लगभग 50 जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। यानी सूरज डूबने के बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी और रातें बेहद बेचैन करने वाली होंगी।

पहला दिन (20 मई से 21 मई सुबह तक): बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र में रेड अलर्ट

Red Alert (भीषण लू वाले क्षेत्र): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आस-पास के इलाके। यहाँ दिन के समय बाहर निकलना जान जोखिम में डालने जैसा होगा।

Orange Alert (अति उष्ण लहर): मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोही), कानपुर नगर, गाजीपुर, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा और मैनपुरी।

Yellow Alert (लू की चेतावनी): फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और कासगंज।

उष्ण रात्रि (Warm Nights): पहले ही दिन लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत करीब 50 जिलों में रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं।

दूसरा दिन (21 मई से 22 मई सुबह तक): रेड अलर्ट का दायरा बढ़ा, 23 से अधिक जिले चपेट में

21 मई को लू की तीव्रता और बढ़ेगी तथा रेड अलर्ट के दायरे में नए जिले भी शामिल हो जाएंगे:-

Red Alert (भीषण लू वाले क्षेत्र): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

Orange Alert (अति उष्ण लहर): प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और कासगंज।

Yellow Alert (लू की चेतावनी): गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।

21 से 22 मई का यूपी में हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए 21 से 22 मई का यूपी में हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए

उष्ण रात्रि (Warm Nights): इस दिन बुंदेलखंड के बांदा-झांसी से लेकर पूर्वांचल के जिलों और सिद्धार्थनगर तक रात के तापमान में भारी उछाल रहेगा।

तीसरा दिन (22 मई से 23 मई सुबह तक): पूर्वांचल तक फैला 'रेड अलर्ट' का जाल

72वें घंटे तक पहुंचते-पहुंचते भीषण लू पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से को अपने शिकंजे में ले लेगी:-

Red Alert (भीषण लू वाले क्षेत्र): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

Orange Alert (अति उष्ण लहर): सोनभद्र, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा और मैनपुरी।

Yellow Alert (लू की चेतावनी): देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और कासगंज।

उष्ण रात्रि (Warm Nights): प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, कानपुर और झांसी समेत दक्षिण और मध्य यूपी के सभी प्रमुख जिलों में रात का मौसम बेहद शुष्क और गर्म बना रहेगा।

22 से 23 मई का यूपी में हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए 22 से 23 मई का यूपी में हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए

प्रशासन और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी

अगले 72 घंटों की इस भयावह स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस तरह की भीषण लू और गर्म रातें हीट स्ट्रोक (लू लगना) का कारण बन सकती हैं।

बचाव के उपाय

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने की गलती बिल्कुल न करें।

सूती और ढीले कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सिर और चेहरा पूरी तरह ढककर रखें।

प्यास न लगी हो, तब भी लगातार पानी, नींबू-पानी, ओआरएस घोल या छाछ पीते रहें।

बुजुर्गों और बच्चों का इस दौरान विशेष ख्याल रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।