उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 18 मई तक के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लू का सबसे ज्यादा असर रहने की आशंका जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 18 मई तक के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लू का सबसे ज्यादा असर रहने की आशंका जताई गई है।
जिलावार अलर्ट: (17 मई से 18 मई सुबह तक)
उत्तर प्रदेश में लू का दायरा और बढ़ेगा, जिसमें मध्य यूपी के जिले भी शामिल होंगे:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस-पास के क्षेत्र।
18 मई से 19 मई सुबह तक लू का प्रकोप चरम पर रहने की संभावना है, इन जिलों में विशेष सावधानी बरतें:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।
खेती-किसानी पर असर
तेज धूप और लू का असर खड़ी फसलों पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है। गन्ना और मक्का किसान ध्यान दें, नमी की कमी की वजह से पत्तियां सूख सकती हैं, इसलिए बार-बार हल्की सिंचाई करें। मूंग और उड़द की फसलों के लिए फूल झड़ने और फल सिकुड़ने का खतरा है, शाम के समय सिंचाई करें।
यूपी में कब आएगा मानसून?
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मानसून की तारीखें भी करीब आ रही हैं। IMD के अनुसार, यूपी के विभिन्न शहरों में मानसून के आगमन की सामान्य तिथियां इस प्रकार हैं:
लू से बचाव के लिए IMD की सलाह
दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। पर्याप्त पानी पिएं और घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी या छाछ का सेवन करें। खेती और बाहरी गतिविधियां केवल दिन के ठंडे समय (सुबह या शाम) में ही करें।
मौसम विभाग से जारी यूपी का अधिकारी हीट वेव अलर्ट और weather map यहां नीचे देखिए

हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।