भारत के कई हिस्सों में कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के राज्य भारी बारिश से सराबोर हैं, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि IMD ने अपने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में देशभर के मौसम को लेकर क्या जानकारियां साझा की हैं।
IMD ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ओलावृष्टि ने दस्तक दी है।
उत्तर-पश्चिम भारत: 10 मई से बवंडर का खतरा
दक्षिण भारत: अगले 7 दिनों तक आफत वाली बारिश
पूर्वी और मध्य भारत: ओले और तूफान का अलर्ट
राजस्थान और गुजरात में 'लू' का अलर्ट
एक तरफ जहां कई राज्य बारिश से भीग रहे हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी है।
आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बने हुए हैं। ये नमी को खींच रहे हैं। वहीं, 10 मई से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।