Get App

कल का मौसम 23 मई: 20+ राज्यों में 40-50kmph स्पीड का थंडरस्टॉर्म, IMD ने इन राज्यों में अंधड़ के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया

कल का मौसम 23 मई: भारतीय मौसम विभाग ने 23 मई के लिए कई राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 20 से ज्यादा राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं कुछ जगहों पर बवंडर जैसी स्थिति भी बन सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2026 पर 9:34 PM
कल का मौसम 23 मई: 20+ राज्यों में 40-50kmph स्पीड का थंडरस्टॉर्म, IMD ने इन राज्यों में अंधड़ के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है

देशभर के मौसम में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपनी नाइट वेदर बुलेटिन में कल यानी 23 मई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में भयंकर हीटवेव का टॉर्चर जारी है, वहीं दूसरी तरफ 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के मुताबिक, 23 मई को कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ राज्यों में तो 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला बवंडर (Thundersquall) भी आ सकता है। इसी बीच साउथवेस्ट मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक ओडिशा तक एक ट्रफ़ लाइन बनी हुई है। इस मजबूत सिस्टम की वजह से 23 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है:

इन राज्यों में होगी अत्यधिक भारी बारिश

23 मई को देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें