IMD Heavy Rain Alert: बिहार और झारखंड समेत इन 14+ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70kmph स्पीड से कई जगहों पर टकराएगा बवंडर

IMD Heavy Rain Alert: एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भयंकर हीटवेव की चपेट में हैं। वहीं, दूसरी तरफ बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत देश के 14 से अधिक राज्यों के लिए आंधी-पानी का बड़ा अलर्ट आया है। इन राज्यों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है

अपडेटेड May 23, 2026 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
IMD Heavy Rain Alert: प्रचंड गर्मी के बीच देश के करीब 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बहुत बड़ा और दोहरा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भयंकर हीटवेव की चपेट में हैं। वहीं, दूसरी तरफ बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत देश के 14 से अधिक राज्यों के लिए आंधी-पानी का बड़ा अलर्ट आया है। IMD की दोपहर की ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक इन राज्यों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ (Thundersquall) आने की आशंका है।

इसकी स्पीड बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसी के साथ साउथवेस्ट मानसून आज 23 मई को तेजी से आगे बढ़ते हुए अरब सागर, कोमोरिन एरिया, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और लगभग पूरे अंडमान सागर में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक एनालिसिस के मुताबिक इस समय दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

IMD फोरकास्ट के मुताबिक, इसके अलावा दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस मजबूत वेदर सिस्टम के कारण अगले 4-5 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश और बवंडर जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।


बिहार और झारखंड: 70kmph का अंधड़ और हैवी रेन

बिहार में आज यानी 23 मई को और फिर 25 से 27 मई के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बवंडर आने की आशंका है। इसके साथ ही 25 और 26 मई को बिहार के कुछ इलाकों में आइसोलेटेड भारी बारिश होने का भी अलर्ट है। झारखंड में आज (23 मई) और 26 से 29 मई के दौरान बिजली कड़कने एवं 40-50 किमी प्रति घंटे की आंधी के साथ बारिश होगी। वहीं, 24 और 25 मई को झारखंड में भी 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला भयानक अंधड़ तबाही मचा सकता है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा: यहां भी आएगा बवंडर

गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज 23 मई को ही 50-60 किमी की स्पीड से थंडरस्क्वाल (अंधड़) टकराएगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 और 24 मई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।

दक्षिण भारत: कर्नाटक में ओले गिरेंगे, केरल में भारी बारिश

नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में आज 23 मई और 25 मई को आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके अलावा, इंटीरियर कर्नाटक के हिस्सों में आज और 25 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ आएगा। केरल एवं माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराइकल में 23 से 26 मई के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोस्टल आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में आज 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

पूर्वोत्तर राज्य: मूसलाधार बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज और कल (23 एवं 24 मई) को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 23 और 24 मई को भारी बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत का हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज आंधी-बिजली के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में 29 मई को ओले गिरने का भी अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज धूलभरी आंधी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी आज और कल आंधी-पानी का दौर रहेगा।

कई राज्यों में सीवियर हीट वेव का कहर जारी

एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं मैदानी इलाकों में सूरज का सितम कम नहीं हो रहा है। अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में 29 मई तक भीषण से अति भीषण लू का कहर जारी रहेगा।

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में भी 24 से 27 मई के दौरान गंभीर लू चलेगी। बिहार (23-24 मई), झारखंड (23-25 मई), छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में कई जगहों पर लू का प्रकोप बना रहेगा। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में 23 और 24 मई को, जबकि ओडिशा में 27 मई तक रातें बेहद गर्म रहने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।