IMD heavy rain alert: दिल्ली और यूपी हीटवेव से परेशान, उधर 16 प्लस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: जहां पहाड़ों और पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश भीषण लू की चपेट में हैं। यहां 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने और गर्म रातें (Warm Nights) होने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 8:30 AM
IMD Heavy Rain Alert: 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई वेदर रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक जहां उत्तर भारत भीषण हीटवेव (लू) की चपेट में है। वहीं, देश के 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग भीषण हीटवेव (लू) से झुलस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ IMD ने पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों के लिए हैवी रेन को प्रिडिक्ट किया है।

इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट:-

  • IMD की प्रेस रिलीज के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बेहद भारी बारिश का अलर्ट किया गया है।
  • असम और मेघालय में 25 से 27 अप्रैल के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
  • 22 अप्रैल को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।
  • सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 24 और 25 अप्रैल को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी और तूफान चलने की आशंका है।
  • झारखंड में 24 और 25 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की आशंका है।
  • ओडिशा में 25 अप्रैल तक छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की प्रिडिक्शन है।
  • तेलंगाना में भी आज ओले पड़ सकते हैं।
  • इसी तरह महाराष्ट्र (विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र) में आज और मध्य महाराष्ट्र में 23-24 अप्रैल को ओले गिर सकते हैं।
  • केरल में 23 अप्रैल तक मध्यम बारिश की आशंका है।
  • कर्नाटक के तटीय और आंतरिक हिस्सों में 25 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश में 25 अप्रैल तक बिजली गिरने और बारिश की आशंका है।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल को बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया गया है।
  • मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को बारिश और बिजली गिरने की बात कही है।
  • मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज हल्की बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • इसी तरह छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अप्रैल तक बिजली गिरने के साथ बारिश का खतरा है।
  • गोवा में 25 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में लू का सितम जारी


जहां पहाड़ों और पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश भीषण लू की चपेट में हैं। यहां 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने और गर्म रातें (Warm Nights) होने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है।

IMD की सलाह:

आंधी के दौरान: बिहार, असम और मेघालय जैसे राज्यों में लोग तेज हवाओं के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

गर्मी से बचाव: उत्तर भारत के लोग दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।

किसानों के लिए: ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए किसान अपनी फसलों की सुरक्षा का प्रबंध करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।