Get App

आज का मौसम 16 मई: IMD ने इन 19 राज्यों में 50kmph वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार में आएगा भयानक थंडरस्क्वॉल

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने 16 मई का मॉर्निंग बुलेटिन जारी करते हुए देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट दिया है। सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण 19 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 9:05 AM
आज का मौसम 16 मई: IMD ने इन 19 राज्यों में 50kmph वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार में आएगा भयानक थंडरस्क्वॉल
IMD ने इन 19 राज्यों में 50kmph वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट दिया

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 मई को देशभर के मौसम के पूर्वानुमान के साथ डेली वेदर एनालिसिस का मॉर्निंग बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक सक्रिय मौसमी सिस्टम के चलते देश के 19 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान (Thunderstorm) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज बिहार और अंडमान में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) आने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भी राहत भरी खबर है कि यह आज अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण देश का मौसम दो हिस्सों में बंटा हुआ है। जहां एक तरफ मूसलाधार बारिश और तूफान का खतरा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं।

बिहार और अंडमान में थंडरस्क्वॉल का खतरा

आज बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रह सकता है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाएं चल सकती हैं। ये झोंकों में 70 किमी/घंटा तक जा सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें