आज का मौसम 27 मई: IMD ने इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार से लेकर बंगाल तक 50-60kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर

IMD Weather Alert: देशभर के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 27 मई के लिए एक बहुत बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है।

अपडेटेड May 27, 2026 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
IMD ने इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार से लेकर बंगाल तक 50-60kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर

IMD Weather Alert: देशभर के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 27 मई के लिए एक बहुत बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

IMD की मॉर्निंग वेदर बुलेटिन के मुताबिक आज बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला बवंडर यानी अंधड़ भी दस्तक देगा। साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 27 मई का पूरे देशभर का वेदर मैप यहां नीचे देखिए


WhatsApp Image 2026-05-27 at 9.20.55 AM

इस समय मौसम को प्रभावित करने वाले कई वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के सेंट्रल पार्ट्स और उसके आस-पास जमीन से 0.9 किमी ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक्टिव है। इन दोनों सिस्टम्स के बीच नॉर्थ-वेस्ट यूपी से लेकर साउथ कोस्टल ओडिशा तक एक ट्रफ़ लाइन गुजर रही है।

साउथ बिहार से लेकर नॉर्थ कोस्टल आंध्र प्रदेश तक झारखंड और ओडिशा होते हुए एक और ट्रफ़ लाइन बनी हुई है। सेंट्रल असम और तमिलनाडु कोस्ट के पास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं। 28 मई से एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने जा रहा है। इन सभी कारणों से आज 27 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है-

इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर, दक्षिणी और सेंट्रल रीजन्स के 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में आज भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जाएगी. बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आज भारी बारिश होने का अनुमान है।

बिहार से बंगाल तक 50-60kmph की स्पीड से टकराएगा बवंडर

मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखाएगा। बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल , तटीय आंध्र प्रदेश व यानम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ आने की आशंका है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि का अलर्ट

आज दक्षिण भारत के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम काफी खराब रहेगा। यहां आंधी-तूफान के साथ-साथ ओले गिरने यानी ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। आज देश के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। इन इलाकों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, रायलसीमा, केरल व माहे और लक्षद्वीप, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मारथवाड़ा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाड़ु, पुडुचेरी व कराइकल शामिल हैं। इसके अलावा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम व मेघालय में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश और कोस्टल कर्नाटक में भी बिजली कड़कने का अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में सीवियर हीटवेव का टॉर्चर रहेगा जारी

एक तरफ जहां कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का कड़ा सितम आज भी जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में आज भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कई पॉकेट्स में यह स्थिति गंभीर बनी रहेगी। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।

गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण व गोवा, ओडिशा, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के तटीय इलाकों में अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में आज रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है, जिससे लोगों को वार्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।

समुद्र में हाई स्पीड विंड: मछुआरों के लिए चेतावनी

सोमालिया कोस्ट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। यह बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा कोमोरिन एरिया में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका कोस्ट और दक्षिणी व उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। यह बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में हीटवेव का अटैक! 45°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।