IMD Weather Alert: देशभर के मौसम में इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा मॉर्निंग वेदर बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल परिस्थितियों में है, वहीं दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के एक बड़े हिस्से पर आंधी-तूफान का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आज 29 मई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 12 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले खतरनाक बवंडर (Thundersquall) और ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी दी गई है। इससे भारी नुकसान होने की आशंका है।
