IMD Red Alert: भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, इस इलाके में आसमान से बरसेगा आग....47°C पार पहुंचा पारा

IMD Red Alert: लू के थपेड़ों ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। जनजीवन लगभग ठप हो गया है. लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं बढ़ते पारे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे धूप में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, 28 मई के बाद कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है

अपडेटेड May 26, 2026 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement
नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और पूरा देश भीषण गर्मी में झुलस रहा है।

नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और पूरा देश भीषण गर्मी में झुलस रहा है। दिन में आसमान से आग बरसी और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। हाल यह है लोगों ने सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। शाम में सड़कों पर रौनक लौट पा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पारा 47 डिग्री पार पहुंचने की चेतावनी भी दी। विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिन और रात में एक सप्ताह तक कोई राहत नहीं मिलेगी।

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा 

नागपुर में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने विदर्भ क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD नागपुर के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार ने बताया कि तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 28 और 29 मई के आसपास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।


भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

इस जानलेवा गर्मी का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देखा जा रहा है, जहां चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में 46.6°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। देश के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। लू के थपेड़ों ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। जनजीवन लगभग ठप हो गया है. लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं बढ़ते पारे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे धूप में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, 28 मई के बाद कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।