नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और पूरा देश भीषण गर्मी में झुलस रहा है। दिन में आसमान से आग बरसी और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। हाल यह है लोगों ने सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। शाम में सड़कों पर रौनक लौट पा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पारा 47 डिग्री पार पहुंचने की चेतावनी भी दी। विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिन और रात में एक सप्ताह तक कोई राहत नहीं मिलेगी।
