IMD Rain Alert: आ गया मानसून! मई के महीने में ही झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। विभाग के मुताबिक, मानसून अब दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है

अपडेटेड May 13, 2025 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
Monsoon 2025: मानसून को लेकर आया ये बड़ा अपडेट।

Heavy Rain Alert : मई का महीना चल रहा है और ,इस समय पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अब इस भीषण गर्मी से राहत तभी मिल पाएगी, जब प्रदेश में मानसून दस्तक और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से मानसून की लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते देश में कितने तारीख तक मानसून दस्तक दे सकती है।

यहां पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। विभाग के मुताबिक, मानसून अब दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। अब मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।


अगले तीन-चार दिनों होगी बारिश 

अगले तीन-चार दिनों में मानसून के पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक फैलने की उम्मीद है। यहां मानसून की शुरुआत दो दिनों की लगातार बारिश के बाद हुई। पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश दर्ज की गई। समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर 20 नॉट्स से तेज गति से चलने वाली पश्चिमी हवाएं मानसून की शुरुआत में चली हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो औसतन 880 मिमी बारिश का 105% होगा।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट 

वहीं आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट में आज भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में तूफानी बारिश आएगी इसलिए यहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है।  उत्तर भारत के बाकि राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।