IMD Heat Wave Alert: यूपी में 18 और 19 मई को इन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, खतरनाक लू बहेगी! 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आसमान से आग बरसने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 3°C से 5°C तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 2°C की बढ़ोतरी होने का अनुमान है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
UP IMD Heat wave alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू का प्रकोप शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। खासकर 18 और 19 मई को यूपी के कई जिलों में खतरनाक लू चलने की संभावना है। यहां नीचे जानिए अगले 5 दिनों के लिए मौसम का डिटेल पूर्वानुमान और देखिए प्रभावित होने वाले जिलों की पूरी लिस्ट-

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आसमान से आग बरसने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 3°C से 5°C तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 2°C की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

हीटवेव का जिलावार पूर्वानुमान (16 से 19 मई):

  • 16 मई 2026 (शनिवार):


इन जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

  • 17 मई 2026 (रविवार):

इस दिन लू का दायरा बढ़ेगा और इन जिलों में असर दिखेगा: ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

16 और 17 मई का यूपी में हीटवेव पूर्वानुमान का वेदर मैप यहां नीचे देखें

wether news in hindi

18 मई 2026 (सोमवार) - ऑरेंज अलर्ट (भीषण लू):

इस दिन कुछ जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रहेगी:

  • भीषण लू: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी।
  • सामान्य लू: फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया।

19 मई 2026 (मंगलवार) - सबसे ज्यादा जिलों में असर:

  • भीषण लू: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
  • सामान्य लू: जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा।

18 और 19 मई को हीटवेव के पूर्वानुमान का वेदर मैप यहां नीचे देखें

wether news in hindi 2

यूपी के हीट इंडेक्स को लेकर क्या है अनुमान?

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि कई जिलों में महसूस होने वाली गर्मी 40-50°C के बीच रह सकती है। 19 मई को श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य कई जिलों में उमस भरी भीषण गर्मी का अहसास होगा।

लू से बचाव के लिए IMD के सुझाव

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस (ORS) घोल, लस्सी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढंकें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं।

किसानों के लिए सलाह

गन्ना, मक्का और सब्जियों की फसलों में नियमित सिंचाई जारी रखें। पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी दें। दोपहर में चराने के लिए बाहर न ले जाएं।

अगर आपको कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द या मतली महसूस हो तो इसे हीट स्ट्रोक के लक्षण समझें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।