Cyclone : चेन्नई पर फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा...अगले 24 घंटे भारी, इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका

IMD Predicts Heavy Rain: मौसम में इस बदलाव के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
Heavy Rain Alert : देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है

IMD Predicts Heavy Rain : देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। वहीं तमिलनाडु में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पूर्वी-मध्य अरब सागर में एक डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) बन गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय है, जो अगले कुछ दिनों में साइक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह सिस्टम संभवतः 27 अक्टूबर की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम में इस बदलाव के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कुड्डालोर, पुडुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जैसे जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

शहर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29°C, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की एक या दो बौछारें पड़ सकती हैं।


  • 26 अक्टूबर - तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है।
  • तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, विल्लुपुरम और पुडुचेरी जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
  • 27 अक्टूबर - तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
  • कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, चेन्नई और रानीपेट जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।