Active Monsoon Update: देश भर में मानसून का एक बार फिर अत्यंत आक्रामक और व्यापक रूप देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर प्रायद्वीपीय, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सुपर एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहने वाली है। IMD ने देश के 4 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की रेड कलर वार्निंग जारी की है। इसके अलावा देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। आइए जानते हैं क्षेत्रवार विस्तृत मौसम पूर्वानुमान:-
इन 4 क्षेत्रों में रेड कलर वॉर्निंग, बरसेगी अत्यंत भारी बारिश
IMD की चेतावनी के मुताबिक देश के चुनिंदा हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। कोंकण और गोवा में आज 23 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। गुजरात क्षेत्र में 23 और 24 जुलाई के दौरान मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 23 और 24 जुलाई को रेड अलर्ट के तहत भारी से अति भारी और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में 23 और 24 जुलाई को घाट और मध्यवर्ती इलाकों में अत्यंत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
क्षेत्रवार विस्तृत मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में 23 से 29 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली और पंजाब में 27 से 29 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 29 जुलाई और पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान में 23 से 26 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर रहेगा।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में 27 से 29 जुलाई के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 23 से 24 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिशकी संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 से 26 जुलाई, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 29 जुलाई और विदर्भ में 23 से 25 जुलाई व 28 से 29 जुलाई के दौरान झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 24-25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 25 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 23 से 29 जुलाई के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है। बिहार और ओडिशा में भी चुनिंदा तिथियों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अंडमान और निकोबार, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 30-50 किमी/घंटा की गति से आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका है।
असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 29 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में भी 26 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का दौर शुरू होगा। असम और मेघालय में 23 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
कोंकण और गोवा में 23 से 29 जुलाई, मध्य महाराष्ट्र में 23 से 25 जुलाई, गुजरात क्षेत्र में 23 से 28 जुलाई और सौराष्ट्र व कच्छ में 23 से 26 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी। सौराष्ट्र और कच्छ में 23-24 जुलाई को और गुजरात क्षेत्र में 25-26 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
6- दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में 23 से 29 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय एवं आंतरिक इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।