IMD Weather Forecast Update: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक...पूरे देश में मानसून का कहर! कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश, आंधी-तूफान और बाढ़ का भी खतरा
Weather Forecast Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है
Weather Forecast Update: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है
IMD Weather Forecast Update: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 6 जुलाई के बीच उत्तर, पश्चिम, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कई इलाकों में जलभराव, बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है।
IMD के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
राज्यवार डिटेल्स
दिल्ली-एनसीआर
2 से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सड़कों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता है।
तापमान में गिरावट से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर भारत
हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है।
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा है।
हिमाचल प्रदेश
भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा है।
राजस्थान (पूर्वी)
तेज बारिश और आंधी की संभावना है।
कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम भारत
कोंकण और गोवा
2 से 4 जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश होगी।
कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की आशंका है।
मध्य महाराष्ट्र
2 से 6 जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने की आशंका है।
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।
गुजरात
3 जुलाई से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
मध्य भारत
मध्य प्रदेश
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
नदियों और नालों के उफान पर आने की संभावना है।
विदर्भ
भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
छत्तीसगढ़
अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।
निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है।
पूर्वी भारत
ओडिशा
कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
तटीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार
भारी बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका है।
कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
गंगीय पश्चिम बंगाल
तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
दक्षिण भारत
केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।
तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक
आज से लगातार भारी बारिश होगी।
तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसून सक्रिय रहेगा। बारिश के बावजूद कई स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।
समुद्र में चेतावनी
IMD ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
45 से 55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
झोंकों की रफ्तार 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
गुजरात, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
यात्रियों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही यात्रा करें।
भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनियों का पालन करें।
बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।