देश में मानसून की एंट्री कब? केरल, महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के राज्यों को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

IMD Weather Update: देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं IMD ने मुंबई, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है

अपडेटेड May 21, 2025 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
IMD ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार-पांच दिनों में केरल में इंट्री ले सकता है

Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार-पांच दिनों में केरल में इंट्री ले सकता है। अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से पहला मौका होगा जब देश के मेनलैंड पर इतनी जल्दी मानसून ने दस्तक दी हो। वैसे मौसम विभाग ने इस साल मानसूनी सीजन में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

जून के पहले सप्ताह तक पूरे देश में आ सकता है मानसून

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के चलते इस बार मानसून के पहले आने के आसार है। इस बार अगर मानसून 27 मई को केरल में इंट्री लेता है तो जून के पहले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। यानी की उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली NCR में भी जल्द ही मानसूनी बारिश देखी जा सकती है।

वैसे इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने इन राज्यों में लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इन राज्यों के लियें फिलहाल IMD की चेतावनी है कि आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के दर्जनों जिलों में IMD ने लू का अलर्ट जारी किया हुआ है।

तटीय राज्यों में बारिश का अनुमान

IMD ने केरल, महाराष्ट्र सहित कई तटीय राज्यों में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश देखने को मिली है। फिलहाल इसके लगातार जारी रहने के आसार है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय चक्रवाती दवाब का क्षेत्र बन रहा है. यही वजह है कि 24 मई से अंडमान निकोबार, केरल, तमिलनाडु, और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


बारिश के आसार फिलहाल देश के तटीय क्षेत्रों तक ही सीमित है। मध्य और उत्तर भारत का अधिकांश क्षेत्र शुष्क बना रहने के अनुमान है। हालांकि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल के साथ थोड़ी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।