Get App

Bahraich Murder Case: संपत्ति विवाद में बेटे ने परिवार को कुल्हाड़ी से काटा, मां-बाप, बहन और दादी की मौत, बड़ा भाई घायल

Bahraich Murder Case: बहराइच के रूपाईडीह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 2:57 PM
Bahraich Murder Case: संपत्ति विवाद में बेटे ने परिवार को कुल्हाड़ी से काटा, मां-बाप, बहन और दादी की मौत, बड़ा भाई घायल
संपत्ति विवाद में बेटे ने परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Bahraich Murder Case: बहराइच के रूपाईडीह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित बसंतपुर रुदल गांव (रामनगर बस्ती) में घटी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी निरंकर वर्मा ने रविवार की देर रात अपने परिवार पर बर्बर हमला किया, लगभग 30 मिनट तक उन्हें कुल्हाड़ी से लगातार मारा।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपने पिता बदलू राम (60) पर हमला किया। जब परिवार के अन्य सदस्यों-मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और दादी शीतला देवी (80)-ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला कर तीनों की हत्या कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें