मनाली में जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी 12 साल की बच्ची, दिल दहला देगा वीडियो!

Manali: नागपुर की तृषा बिजवे अपने परिवार के साथ मनाली में छुट्टियां मना रही थी। जिप लाइन की सवारी करते समय जिस हार्नेस से वह जुड़ी हुई थी, उसकी रस्सी टूट गई, जिससे वह नीचे खाई में गिर गई

अपडेटेड Jun 15, 2025 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
जिप लाइन दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Major accident in Manali: हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक जिप लाइन की रस्सी अचानक टूट जाने से नागपुर की 12 साल की एक बच्ची 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी और फिलहाल बच्ची का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नागपुर की तृषा बिजवे हुई हादसे का शिकार

हादसे में घायल बच्ची के परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, घायल हुई बच्ची की पहचान नागपुर की तृषा बिजवे के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ मनाली में छुट्टियां मना रही थी। जिप लाइन की सवारी करते समय जिस हार्नेस से वह जुड़ी हुई थी, उसकी रस्सी टूट गई, जिससे वह नीचे खाई में गिर गई।

दर्दनाक वीडियो हुआ वायरल

इस जिप लाइन दुर्घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में उस खौफनाक पल को कैद किया गया है, जब रस्सी टूटती है और 12 साल की बच्ची नीचे चट्टानों पर जा गिरती है। हादसे में बच्ची को कई फ्रैक्चर आए हैं और कुछ दिन पहले उसकी सर्जरी भी हुई है। उसके पिता प्रफुल्ल बिजवे ने पीटीआई (PTI) को पुष्टि की है कि अब उसकी हालत स्थिर है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।