ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई एयरबेस पर तबाही मचाने लाली ब्रह्मोस मिसाइल ग्लोबल सेंसेशन बन गई है। दुनिया के कई देश भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं भारत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वियतनाम के साथ BrahMos मिसाइल सप्लाई की बड़ी डिफेंस डील साइन हुई है। हालांकि, डील का सार्वजनिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि डील पूरी हो चुकी है।
