लंदन में भगोड़े ललित मोदी और विजय माल्या की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। सरकार ने शुक्रवार को साफ कहा कि वह ललित मोदी और विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बयान उस वायरल वीडियो के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें दोनों भारत का मज़ाक उड़ाते दिखे और खुद को “सबसे बड़े भगोड़े” कहते नजर आए। यह वीडियो IPL के फाउंडर ललित मोदी ने पोस्ट किया था, जिसमें वह विजय माल्या के साथ अपनी बर्थडे पार्टी में पोज़ देते और तंज कसते दिखाई दे रहे हैं।
