Get App

'AI से TCS में नौकरियां नहीं जाएंगी', CEO बोले- बस बदल जाएगा काम का तरीका

क्या AI आने से आईटी सेक्टर में नौकरियां खत्म हो जाएंगी? TCS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के कृतिवासनने इस बड़े सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कंपनी भर्ती जारी रखेगी, लेकिन कर्मचारियों को नई AI स्किल्स सीखनी होंगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 10:49 PM
'AI से TCS में नौकरियां नहीं जाएंगी', CEO बोले- बस बदल जाएगा काम का तरीका
कृतिवासन का बयान ऐसे समय आया है, जब TCS ने जून तिमाही में चार साल की सबसे बड़ी भर्ती की है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के कृतिवासन का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से कंपनी में कर्मचारियों की संख्या कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि TCS आगे भी भर्ती जारी रखेगी। हालांकि, कर्मचारियों को नए AI स्किल्स सीखने होंगे।

यह बयान इंजीनियरिंग छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। इससे पहले TCS के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने संकेत दिए थे कि कंपनी भर्ती को लेकर पहले से ज्यादा चयनात्मक होगी।

AI खत्म नहीं करेगा नौकरियां

Q1 FY27 के नतीजों के बाद हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में कृतिवासन ने कहा कि AI की वजह से कर्मचारियों का काम जरूर बदलेगा, लेकिन नौकरियां खत्म नहीं होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें