Share Market Rally: दिवाली से पहले मार्केट में आज आतिशबाजी का माहौल दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी भी 28 सितंबर के बाद पहली बार इंट्रा-डे में 23000 के पार पहुंचा। हालांकि ऐसी रौनक मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में नहीं दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधे फीसदी कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ। इस मिले-जुले माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹49 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया।
